पटना, मार्च 21 -- बिहार दिवस के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रखंडों से 100 शिक्षकों को प्रशासनिक व्यवस्था में प्रतिनियुक्त किया है। ये सभी शिक्षक 22 मार्च को प्रशासनिक भवन में रहेंगे और आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) साकेत रंजन ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र लिख निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि चयनित शिक्षक निर्धारित तिथि और स्थान पर समय पर उपस्थित हों। इन शिक्षकों की ड्यूटी बिहार दिवस समारोह के दौरान प्रबंधन एवं अन्य सहायक कार्यों में लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...