बिहारशरीफ, मार्च 17 -- बिहार दिवस : जिलास्तरीय प्रतियोगिता 22 को नालंदा कॉलेजिएट में गणित ओलंपियाड, क्विज, पेंटिंग, नृत्य, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे दर्जनों छात्र निर्णायक मंडली की हुई प्रतिनियुक्ति बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार दिवस को लेकर स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं होनी हैं। नालंदा कॉलेजिएट में 22 मार्च को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। गणित ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र शामिल होंगे। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ शहनवाज ने बताया कि इसके लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। गणित ओलंपियाड की निर्णायक मंडली में रजनीश कुमार, मो. इरशाद आलम, अरुण कुमार प्रेमी, अनुप कुमार सिन्हा, रामाधीन प्रसाद व कुमार अमिताभ को लगाया गया है। क्विज प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में प्रशांत प्रियदर्शी,...