पटना, मार्च 22 -- आधार कार्ड बनवाना हो या आधार कार्ड में सुधार करवाना हो तो बिहार दिवस समारोह में डाक विभाग के काउंटर पर जा सकते हैं। डाक विभाग के काउंटर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अस्थाई आधार सेवा केंद्र बनाया गया है। यहां पर आधार संबंधित सभी कार्य की सुविधा दी जा रही है। बांकीपुर प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जरूरत के सभी कागजात लेकर लोग आते हैं तो आधार सुधार का काम तुरंत हो जाएगा। इसके लिए उन्हें टोकन लेने की जरूरत नहीं है। ना ही पंक्ति में खड़े होने की जरूरत होगी। सभी लोगों का काम तुरंत होगा। डाक विभाग के काउंटर पर बचत योजना की जानकारी दी जा रही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते भी खोले जा रहे हैँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...