पटना, मार्च 13 -- बिहार दिवस पर पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय समारोह में परिवहन विभाग इस बार 'सड़क सुरक्षा' की थीम पर पवेलियन लगा रहा है। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई रोचक गतिविधियां होंगी। यहां तीन दिनों तक सभी आगंतुकों के लिए मुफ्त नेत्र जांच की सुविधा रहेगी। पैदल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा, सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के तरीकों, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पवेलियन में बच्चों को विशेष रूप से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का सिम्यूलेटर भी लगाया जाएगा, जहां दर्शक अपने ड्राइविंग कौशल की जांच कर सकेंगे। लोगों को हेलमेट, रोड सेफ्टी बैंड, चाबी रिंग और सड़क सुरक्षा स्लोगन य...