पटना, अक्टूबर 29 -- पटना, वरीय संवाददाता। बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। एक महीने से धरना देने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए दारोगा अभ्यर्थियों ने पटना के गांधी मैदान से मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लोक सेवक आवास का घेराव करने की योजना से निकले। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। प्रदर्शन के कारण पटना शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत सुबह गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से ह...