नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- बिहार दारोगा बहाली परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच के क्रम में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की एसआईटी ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है। ईओयू ने परीक्षार्थियों के अनुपात में सर्वाधिक रिजल्ट देने वाले टॉप 20 परीक्षा केंद्रों की सूची तलब की है। साथ ही ऐसे शीर्ष 20 परीक्षा केंद्रों से संबंधित ब्योरा भी मांगा है जहां के क्रमवार रोल नम्बर के अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस संबंध में ईओयू ने बीपीएसएससी को तीन और आठ सितंबर को दो पत्र लिखे हैं। आयोग अब जवाब तैयार कर रहा है। ईओयू की एसआईटी ने आयोग से शिकायत वाले परीक्षा केंद्रों के वीडियो फुटेज भी मांगे हैं। इनमें पूर्णिया के साइबर थाना और गया जी के रामपुर थाना में दर्ज एफआईआर से संबंधित परीक्षा केंद्र के साथ ही छात्रों की आपत्ति वाले परीक्षा केंद...