सीवान, मार्च 10 -- बसंतपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करचोलिया के छात्र-छात्राओं को सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से छात्रों को ऐतिहासिक स्थल वैशाली व हाजीपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राज कुमार, शिक्षक अजय कुमार मिश्रा सहित पूर्व मुखिया डॉ. राम पारस राय, स्वामीनाथ राय, भरत राय, नन्हे कुमार ठाकुर, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अख्तर हुसैन व सचिव मनिता देवी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। परिभ्रमण में शिक्षकों की देखरेख में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी यात्रा के सफल व सुरक्षित होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...