औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- फोटो- 4 अप्रैल एयूआर 1 कैप्शन- परिभ्रमण बस को रवाना करते विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के भदवा कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं को शनिवार सुबह मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बोधगया रवाना किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्राएं ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थल के भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित दिखीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्राओं के बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है तथा पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक स्थलों का अनुभव शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाता है। यात्रा से पूर्व छात्राओं को सुरक्षित व अनुशासित रहने के आवश्यक निर्देश दिए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर वर...