मधुबनी, मार्च 8 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत ध्रुव लाल पंजियार राजकीयकृत मध्य विद्यालय बाबूबरही के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए दरभंगा भेजा गया। विद्यालय की एचएम आशा कुमारी देवी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। भ्रमण के दौरान बच्चों को दरभंगा पैलेस और तारा मंडल का अवलोकन कराया जाएगा। जिससे बच्चों को ऐतिहासिक और वैज्ञानिक जानकारी मिल सके। मौके पर शिक्षक शोभित लाल साफी, रीना कुमारी, बबिता कुमारी, रमेश कुमार, रसोइया राम कुमारी देवी सहित अन्य लोग थे। सभी ने बच्चों को सुरक्षित यात्रा की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...