पटना, फरवरी 21 -- दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 के अंतिम दिन शनिवार को बिहार पैवेलियन में केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे। उन्होंने बिहार की तकनीक को देख कर कहा कि बिहार तकनीकी विकास की ओर बढ़ चुका है। केन्द्रीय मंत्री ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदर्शित एआई-सक्षम चुनावी नवाचारों की सराहना की। इन नवाचारों में सुरक्षित ई-वोटिंग समाधान और नागरिक-केन्द्रित मोबाइल अनुप्रयोग विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहे। कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित पारदर्शी और सुरक्षित चुनावी प्रणाली लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिहार की डिजिटल पहल से स्पष्ट है कि राज्य सुशासन और तकनीकी नवाचार के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर प्रतिबद्ध ...