पटना, मई 11 -- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) 2026 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 23 व 24 मई को होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 14 मई, 2026 को वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी 14 मई से प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षार्थियों की जैविक पहचान के तहत तस्वीर और अंगूठे का निशान लिया जाएगा। 14 जिलों के मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों के प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तें पहले प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगी। यह भी पढ़ें- CUET Dress Code : सीयूई...