किशनगंज, अप्रैल 4 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता नेपाल के जंगलों से आने वाले हाथियों के उत्पात से सीमावर्ती ईलाकों के किसानों सहित आमलोगों का दर्द रोज रोज बढ़ता जा रहा है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन हाथियों का झुंड है कि वापस लौटता हीं नहीं और हर बढ़ते हुए दिन के साथ एक दो एकड़ मक्के की फसल को रौंद डालता है।वन विभाग और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद भी हाथी नूपाल कि ओर जाने को तैयार नहीं हैं।तीन दिन पहले 14 में से नेपाल कि ओर गये 10 हाथियों में से बुधवार देर रात फिर से लौट आये 5 हाथी सहित कुल 9 हाथी फिलहाल दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला और मुलाबारी के आसपास मक्के के खेतों में डेरा डाले हुए है। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है ।इस वर्ष दूसरी बार प्रखंड के सीमावर्ती ईलाकों में डेरा डाले हाथियों का झुंड पिछले पांच दिनों स...