सुपौल, मार्च 30 -- ग्रामीण इलाके के छात्रों ने लगातार इंटर के बाद मैट्रिक की परीक्षा में भी दिखाई प्रतिभा जिला टॉप-10 में शामिल कुल 21 में से 17 छात्र ग्रामीण इलाके के तो चार शहरी क्षेत्र केसुपौल, वरीय संवाददाताबिहार वद्यिालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार स्टेट टॉपर्स की सूची में सुपौल जिले के दो छात्रों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित खूबलाल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक वद्यिालय रामविशनपुर राघोपुर के छात्र राजदीप कुमार 485 (97 प्रतिशत) अंक के साथ बिहार टॉप-10 की सूची में छठे स्थान पर हैं। वहीं छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर के उत्क्रमित माध्यमिक वद्यिालय भीमपुर के छात्र अनुज कुमार 481 (96.2 प्रतिशत) अंक लाकर बिहार टॉप-10 की...