औरंगाबाद, मार्च 26 -- बिहार-झारखंड सीमा से सटे क्षेत्रों में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को भव्य बाइक जुलूस निकाला गया, जो प्रशासन की कड़ी निगरानी और आपसी समन्वय के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस में दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथों में बजरंगबली का ध्वज लिए जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जुलूस स्थानीय महावीर मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः महावीर स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर सुख-शांति की कामना की। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की गई और विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ...