पटना, अगस्त 31 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर 26 साल से चल रहे विवाद को खत्म करते हुए दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता करा दिया है। नई दिल्ली में अमित शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हाफ़िज उल हसन के अलावे दोनों राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। सीएम सम्राट चौधरी ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है। समझौते के तहत सोन नदी के 7.75 एमएएफ पानी में से 5.75 एमएएफ बिहार और 2.0 एमएएफ झारखंड को मिलेगा। साल 2000 में बिहार के बंटवारे से झारखंड अलग राज्य बना था। लेकिन सोन नदी के पान...