मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जिले की बालक जूनियर टीम गया जी में आयोजित 12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जिले के आयुष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग स्टार घोषित किया गया। वहीं बालिकाओं ने भी अपना दमखम दिखाने की कोशिश की। इसके बावजूद उनको चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में आरा को 29-18 से पराजित किया। हालांकि लीग मैचों से जारी उनका विजय क्रम सेमी फाइनल मुकाबले में थम गया था। टीम ने लीग मुकाबलों में कैमूर को 23-22, नवादा को 24-18, मधेपुरा को 20-04 और समस्तीपुर को 20-00 से हराकर पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, सेमी...