देवरिया, अप्रैल 20 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। कार से बिहार जा रही अवैध शराब को पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर रविवार को चेकिंग के दौरान पकड़ा। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कार से चार पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब की छह बोतल बरामद हुई। गिरफ्तार लोग बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जनपद के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पड़ोसी बिहार प्रांत में शराबबंदी के बाद शराब की तस्करी तेज हो गई है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश पर बनकटा थाने के एसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद इस...