बिहार जाने वालों को राहत, लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
सहारनपुर, नवम्बर 15 -- सहारनपुर। त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच रेलवे ने लुधियाना से सहरसा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन सहारनपुर होकर गुजरेगी। इससे बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन नंबर 04644 लुधियाना-सहरसा स्पेशल 15 नवंबर की रात 8:30 बजे रवाना होकर 16 नवंबर की रात 12:05 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी होते हुए 17 नवंबर को सुबह 3:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04643 सहरसा से 17 नवंबर को सुबह 6:50 बजे चलकर 18 नवंबर को सुबह 7:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छठ के बाद यूपी से दिल्ली-मुंबई की स्पेशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.