चंदौली, जनवरी 10 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। अमर वीर इंटर कॉलेज खेल मैदान में अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को छपरा बिहार और चंदौली इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वही कड़े संघर्ष वाले इस मैच में छपरा बिहार की टीम ने चंदौली इलेवन को 2-1 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ में छपरा बिहार के रंजन कुमार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद प्रकाश ने दूसरा गोल दागते हुए छपरा को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में चंदौली इलेवन की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दुर्गेश के पास पर मोनू ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच का शुभारंभ पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर किया। मैच के दौरान शाह आलम खान, उमेश, मोहसिन, होरी यादव, वैभव और परशुराम सहित बड...