विशेष संवाददाता, अक्टूबर 9 -- बिहार के विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे सियासी पारा गरमा रहा है, भोजपुरी सितारों का तड़का लगना भी शुरू हो गया है। इनमें कुछ तो चुनाव मैदान में नजर भी आ सकते हैं। भाजपा में इसे लेकर ज्यादा सक्रियता दिख रही है। पवन सिंह के बाद, लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद इनके शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पवन सिंह की घर वापसी कराई और उनके रालोमो नेता उपेंद्र कुशवाहा के साथ गिले शिकवे दूर कराए। इसके बाद तावड़े ने भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर से मुलाकात की और मैथिली ने अपनी चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर दी। इस बीच, भोजपुरी फिल्म अभिनेभी अक्षरा सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर अटकलों को तेज कर दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.