हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 7 -- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड लगभग 65 फीसदी मतदान होने पर पार्टियां अपने-अपने दावे करने में जुटी हुई हैं। इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने कहा है कि बंपर वोटिंग की वजह एसआईआर नहीं है, बल्कि बढ़े हुए वोटर उसके समर्थक हैं। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट किया है, ताकि उनके बच्चों का पलायन न हो और भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके। पप्पू सिंह ने शुक्रवार को अपने पूर्णिया स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बिहार की महिलाएं अब समझ चुकी हैं, नई सोच के साथ चलने वाला जन सुराज ही उनकी हक की लड़ाई लड़ सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महिलाओं ने एनडीए के बजाय जन सुराज को वोट किया है। यह भी पढ...