हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 28 -- बिहार कांग्रेस में असंतोष सतह पर आता जा रहा है। दरभंगा में कांग्रेस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ है। शहर के बलभद्रपुर में मंगलवार को जिला कांग्रेस की बैठक में भारी हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत आयोजित चौपाल और संवाद में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेताओं की मौजूदगी में जमकर नारेबाजी हुई। हंगामे के बीच राजेश राम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील को 'थका हुआ नेता' बताया। पार्टी के राम नारायण झा ने दावा किया कि जाले विस क्षेत्र के व्यवसायी मो. नौशाद ने 16 लाख रुपये देकर एआईसीसी की सदस्यता ली। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर भी पैसे ले टिकट बांटने का आरोप लगया। वहीं, जिला प्रवक्ता मो. असलम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.