सुधांशु लाल, अगस्त 26 -- बिहार चुनाव: जमुई जिले का चकाई विधानसभा क्षेत्र कई मायने में अलहदा है। 1962 में गठित इस निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी घमासान मुख्य रूप से दो राजनीतिक परिवारों के बीच केंद्रित रहा है। किसी तीसरे के पांव यहां ज्यादा दिन तक नहीं जमे। पिछले चुनाव में यहां से राजद प्रत्याशी सावित्री देवी को पराजित कर निर्दलीय जीते सुमित कुमार सिंह विज्ञान एवं प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वह इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके पहले वह 2010 के चुनाव में झामुमो के टिकट पर जीते थे। सुमित कुमार सिंह को तीसरी बार जीत के लिए परीक्षा देनी है तो महागठबंधन के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती है। शुरुआती चुनाव में यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। 1967 में यह समान्य सीट घोषित हुई। शुरू के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.