किशनगंज, जुलाई 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता, छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंच। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारियों ने गैर-जरूरी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करते हुए सरकार से सुरक्षा की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। दिघलबैंक के बीडीओ बप्पी ऋषि ने बताया कि छपरा में बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में जिले के सभी बीडीओ हाथ में काली पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ के निर्णय के अनुरूप आवश्यक सरकारी कार्यों का निष्पादन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांधकर काम पर रहे बिहार सहित किशनगंज जिले के बीडीओ जबकि गैर-जरूरी शासकीय कार्यों से दूरी बनाई...