भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के भागलपुर जिला शाखा के प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर 19 मार्च को नामांकन किया जाएगा। इसको लेकर संघ की ओर से जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ की तरफ से जिला पदाधिकारी और एसएसपी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, कंबाइंड बिल्डिंग में आगामी 19 मार्च को सुबह 10.30 बजे से दिन के 2.30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.