आरा, जून 9 -- -आरा के 22 केंद्रों पर 13,224 अभ्यर्थी होंगे शामिल -मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी सहित अन्य को आवश्यक गाइड लाइन जारी आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार गृहरक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों से 'अधिनायक लिपिक' पद पर सीधी नियुक्ति के लिए आज बुधवार को आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को सभी केंद्रों पर सीट प्लान को अंतिम रूप दिया गया। यह भी पढ़ें- बिहार गृहरक्षा वाहिनी : आज होगी अधिनायक लिपिक पद पर लिखित परीक्षा परीक्षा की व्यवस्था वहीं जिला प्रशासन ने परीक्षा में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी सहित अन्य को आवश्यक गाइड लाइन जारी की है। मालूम हो कि यह परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आरा शहरी क्षेत्र और इसके आस पास के शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र ...