बिहार खाद्य आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने मंगलवार को बिहार खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार को ज्ञापन सौंपकर खुले में खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने खुले में शौच पर रोक लगाकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, लेकिन दूसरी ओर खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री अब भी जारी है। बिहार खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार ने मामले पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.