बिहार क्रिएटर चैलेंज में तीनपहाड़ के राजदीप जैकर ने हासिल किया तीसरा स्थान
साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- तीनपहाड़। जिले के तीनपहाड़ के मंटू भगत के पुत्र राजदीप जैकर (29) ने पटना में आयोजित बिहार क्रिएटर चैलेंज में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित कंटेंट क्रिएटर सर्किल 2026- बियॉन्ड द नंबर्स कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से 120 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान आयोजित 30 सेकेंड फॉर बिहार क्रिएटर चैलेंज में प्रतिभागियों को 30 सेकेंड के वीडियो के माध्यम से बिहार की कहानी और अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इसके लिए शॉर्टलिस्ट किए गए क्रिएटर्स का चयन कहानी कहने की क्षमता, रचनात्मकता, बिहार से जुड़ाव, मौलिकता और सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया गया। राजदीप की इस उपलब्धि से तीनपहाड़ सहित साहिबगंज जिले के लोगों में खुशी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.