मुंगेर, सितम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर कहा कि, हवाई या औपचारिक दौरे से बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। सरकार को जमीन पर राहत और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने बिहार के लिए कम-से-कम 5,000 करोड़ रुपए के विशेष आपदा राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि, प्रभावित परिवारों को भोजन, पेयजल, दवा, पशु चारा और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ क्षतिग्रस्त घरों एवं सड़कों की मरम्मत कराई जाए तथा किसानों-पशुपालकों को सहायता दी जाए। यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक स...