पटना, जून 16 -- पीएमई बस सेवा योजना के तहत बिहार को 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। इसको लेकर बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और ग्रीनसेल मोबिलिटी के बीच करारनामा पर हस्ताक्षर होगा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत होंगे। परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य में 400 एसी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होने से शहरी सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी, प्रदूषण में कमी लाने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि इन बसों का परिचालन राज्य के छह प्रमुख शहरों यथा पटना में 150, गयाजी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं पूर्णि...