बिहार को वीबी-जी रामजी में 6715 करोड़ का बजट मिला
पटना, जून 9 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के तहत बिहार के लिए 6715 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट तय किया गया है। इस योजना को लागू करने (अकुशल मजदूरी मद में) के लिए राज्य सरकार ने करीब 1890 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एक जुलाई 2026 से लागू होने वाली योजना के लिए बिहार में लगभग सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। प्रक्रियाधीन गिने-चुने कुछ कार्यों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ योजना को लागू करने से संबंधी तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- बिहार को वीबी-जी रामजी में 67...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.