पटना, अप्रैल 1 -- सूबे के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री ने बिहार के लिए विशेष कृषि विकास पैकेज की मांग की। बिहार में कृषि से संबंधित प्रमुख मांगों को लेकर एक विस्तृत अनुरोध पत्र भी सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने बिहार के लिए विशेष कृषि विकास पैकेज देने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में 47 लाख से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बन चुका है। मिशन मोड में कृषि विभाग के कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व कर्मचारी के द्वारा कैम्प के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का काम कर रहे हैं। राज्य में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी देते हुए बताया कि एक अप्रैल 202...