बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे सीएम : मोर्चा
बिहारशरीफ, अगस्त 22 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास को गति मिलने का दावा किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, नरेश महतो, अमरेंद्र सिंह क्रांति, रामचंद्र सिंह पटेल व प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने कहा कि सरकार विकास और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। 2030 तक करीब एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार तथा पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। युवा नीति को मंजूरी और युवा आयोग के माध्यम से निगरानी को भी महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार की अर्थव्यवस्था को चार वर्षों में चार गुना करेंगे : मुख्यमंत्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.