जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज संवाददाता। जदयू के जिला प्रवक्ता चांद मलिक ने कहा कि युवा सोच, नई ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प के साथ इंजीनियर निशांत कुमार ने पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हुए कार्य आज बिहार के परिवर्तन की मिसाल हैं। जदयू परिवार को विश्वास है कि इंजीनियर निशांत कुमार अपनी सादगी, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और विकास तथा जनसेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.