पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक बार फिर से बिहार को बांटने की साजिश हो रही है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल और बिहार के सीमांचल के जिलों को मिला कर मोदी सरकार केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना चुकी है, ताकि वे स्पष्ट तौर पर दिल्ली से यहां शासन कर पायें। उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया कि जिन क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश 3 महीने से चल रही है, वहां बीजेपी का वोट परसेंट न्यूनतम है, जिस वजह से वे मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तरी दिनाजपुर समेत बंगाल के 10 जिले और बिहार के सीमांचल के जिले को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की गंभीर साजिश कर रहे हैं। पप्पू यादव ने पहले मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.