पटना, अप्रैल 16 -- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी बिहार को नई दिशा देंगे। वह उनके नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता तथा उनका पूरा सहयोग नई सरकार के साथ रहेगा। उन्होंने सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताया और उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई भी दी। इसके पहले निशांत गुरुवार की दोपहर जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नई सरकार के नेतृत्व को लेकर खुलकर समर्थन जताया। साथ ही अपने पिता पर बनी शॉर्ट फिल्म मेरा नेता, मेरा अभिमान की लॉन्चिंग की। यह भी पढ़ें- नारा दिया 25 से 30 फिर से नीतीश और वोट देने के बाद दूसरे को बनाए सीएम : प्रशान्त किशोर इस शॉर्ट फिल्म में नीत...