पटना, अप्रैल 12 -- बिहार में दलहन को बढ़ावा देने के लिए राज्यस्तरीय दलहन संचालन समिति का गठन किया गया है। विकास आयुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में संकल्प जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है। दलहन क्षेत्र के विकास लिए केंद्र ने 66 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस संबंध में मागदर्शिका भी भेजी है। इसी के तहत दलहन संचालन समिति का गठन किया गया है। विकास आयुक्त के अलावा सहकारिता विभाग, वित्त विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएयू सबौर और आरपीसीएयू पूसा के कुलपति इसके सदस्य होंगे। कृषि निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशक, आईसीएआर निदेशक, नाबार्ड जीएम, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक इसके सदस्य होंगे। दो दलहन उत्पादक और दलहन उद्योग बीज उत्...