भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर शनिवार को शहर के जवारीपुर इलाके में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भारत अब विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक मंचों पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जा रहा है। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि जातियों में बंटने से देश कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने वाले वीर सेनानी पूजनीय हैं। लेकिन, यह भी सोचने की बात है कि हम गुलाम क्यों हुए। गुलाम इसलिए हुए कि हम अलग-अलग वर्गों में बट गए। इससे बचना होगा। बिहार को गौरवान्वित करना है तो हर व्यक्ति को जात-पात से बाहर निकलना होगा। कार्यक्रम को व...