बिहार को अपराध मुक्त बनाएंगे : सम्राट
पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमें अपराध मुक्त बिहार बनाना है। इसके लिए हम कुछ भी करेंगे। इससे कोई समझौता नहीं करेंगे। हमने पुलिस का हाथ खोल दिया है। पुलिस को कोई चुनौती देता है तो उसे 48 घंटे में जवाब मिलेगा। अपराधी किसी जाति, धर्म का हो, वह बच नहीं सकता है। उद्योग को लाना है तो बिहार में सुशासन को और बेहतर ढंग से स्थापित करना ही होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना शहर में नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। नाले का जीर्णोद्धार कर इसे ढका गया है और उस पर पथ का निर्माण कराया गया है। यह पथ आयकर चौराहा को अशोक राजपथ से जोड़ेगा। इस पथ में आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.