नई दिल्ली, जुलाई 10 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97 लाख 84 हजार लोगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11-11 सौ रुपए रिमोट का बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। शुक्रवार को लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पेंशन दिवस है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर महीने की 10 तारीख को यह पेंशन राशि लाभुकों के खाते में अनिवार्य रूप से जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से जो छूट गए हैं, एक-एक को चिन्हित कर उन्हें इसका लाभ दिलाएं। बिहार में दिव्यांग, विधवा और 60 साल की उम्र वाले बुजुर्गों को प्रति माह 400 रुपए बतौर सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाते थे। लेकिन, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने इसे बढ़ाकर 11 सौ रुपए प्रति माह कर दिया गय...