पटना, अक्टूबर 24 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र सरकार ने बिहार के 54 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इस वर्ष नामांकन पर रोक लगा दी है। इससे इन संस्थानों की कुल 4,523 सीटों पर नामांकन नहीं हो सकेगा। शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। इन संस्थानों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया था। मामला कोर्ट में चल रहा था जिसमें सरकार के पक्ष में फैसला दिया गया। आईटीआई संचालकों को दिसंबर तक पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने का मौका दिया गया है। हालांकि, इसके लिए उन्हें प्रति यूनिट (ट्रेड) डेढ़ लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा। जुर्माना भरने और शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने के बावजूद नामांकन की निर्धारित तिथि समाप्त हो जाने के कारण इन संस्थानों में हजारों सीटों पर इस वर्ष विद्यार्थियों क...