प्रधान संवाददाता, सितम्बर 13 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोर्ट ने 11 पुलिसवालों को अरेस्ट करने का आदेश जारी किया है। दरअसल डकैती की योजना बनाते छह हिस्ट्रीशीटरों की हथियार के साथ गिरफ्तारी मामले में कोर्ट में गवाही देने नहीं आने पर एडीजे-11 ने चार दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। सभी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी करते हुए 28 अक्टूबर तक गिरफ्तार करने का समय तय किया गया है। एडीजे-11 के न्यायालय से सरैया थानेदार और एसएसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों के गैर जमानतीय वारंट भेजे गए हैं। बताया गया कि सरैया थाने की पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2018 को मनिकपुर स्थित भगत सिंह उच्च विद्यालय के मैदान में रात साढ़े नौ बजे छापेमारी की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां कुछ अपराधी हथियार के साथ डकैती की साजिश रच रहे हैं। छापेमारी...