हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 30 -- Bihar Weather Today: बिहार में आज यानी शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में शुक्रवार को ठनका गिरने (आकाशीय बिजली) और तेज हवा (आंधी) चलने की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं सीमांचल क्षेत्र के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सीवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर को छोड़कर शेष जिलों के एक-दो स्थानों पर आंधी और व्रजपात का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पटना में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार को बिहार के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सर्वाधिक तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज का और सबसे कम तापमान 25....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.