पटना, जुलाई 15 -- बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई 15 जुलाई यानी आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर से इसका शुभारंभ करेंगे। वहीं, राज्य सरकार के सभी मंत्री विभिन्न जिलों में डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कॉलेजों में छह विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, रजानीति विज्ञान और समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू होगी। आगे के चरणों में अन्य विषयों की भी पढ़ाई शुरू होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा के निदेशक एनके अग्रवाल ने कहा कि राज्य के सभी नए 211 डिग्री कॉलेजों में सत्र के शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्राचार्यों और शिक्षकों की भी प्रतिनिुयक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भागलपुर से एकीकृत रूप से राज्यभर के कॉलेजों में पढ़ाई का शुभारंभ किया जाएगा...