मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के 208 नये डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से दाखिला लिया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। बीआरएबीयू में 37 नये डिग्री कॉलेज खुल रहे हैं। ये सभी कॉलेज अंगीभूत कॉलेज कहे जाएंगे। नये डिग्री कॉलेजों के खुलने के बाद बीआरएबीयू में अंगीभूत कॉलेजों की संख्या 79 हो जाएगी। बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि सभी नये डिग्री कॉलेजों में इसी सत्र से स्नातक में दाखिला लिया जाएगा। दाखिले के लिए 4 से 25 मई तक पोर्टल खुला रहेगा। बीआरएबीयू में सबसे ज्यादा नये डिग्री कॉलेज पूर्वी चंपारण जिले में खुल रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को चार दिनों में इन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने को कहा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.