प्रमुख संवाददाता, अगस्त 18 -- सर्वविद्या की राजधानी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने के छात्र-छात्राएं उत्साहित रहते हैं। इस वर्ष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भरी गईं लगभग छह हजार सीटें 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थियों में बंटी हैं। प्रवेश लेने वालों में बिहार-झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिसा के छात्रों की भी बड़ी संख्या है। प्रवेश के आंकड़ों को टटोलने पर पता चला कि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के छात्रों ने ही बीएचयू की पीजी सीटों पर दावेदारी की है। लगभग 58 फीसदी सीटों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्रों को प्रवेश मिला है। पीजी में 50 फीसदी से ज्यादा प्रवेश उन छात्रों को मिले हैं जो बीएचयू से ही स्नातक हुए हैं। पीजी प्रवेश में बिहार के विभिन्न जिलों के छात्र...