पटना, अप्रैल 18 -- बिहार में 10 प्रतिशत कर्मचारियों को अभी तक मार्च महीने की सैलरी नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत एक करोड़ से ज्यादा लोगों की पेंशन भी बकाया है। उन्हें मार्च महीने की पेंशन राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। अधिकारियों की मानें तो दो-तीन दिनों के भीतर पेंशन का भुगतान होने की संभावना है। वित्त विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य के 80 प्रतिशत सरकारी कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। अन्य के वेतन भुगतान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, 18 अप्रैल तक लगभग 10 प्रथिशत सरकारी कर्मचारियों को मार्च महीने के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया।क्यों हो रही सैलरी में देरी? वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यो से संबंधित बड़े भुगतानों में देरी हो रही...