बिहार के 10 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण शुरू, उद्योगों का बिछेगा जाल
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 10 -- बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने 24 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण का निर्णय लिया है। इसमें से 10 जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। गयाजी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, भागलपुर सहित दस जिले में 42 सौ एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सात निश्चय के तहत उद्योगों के लिए जमीन का अधिग्रहण होना है। विभाग ने 10 जिलों में जमीन अधिग्रहण का रकबा तय करने के साथ ही अधियाचना भी भेज दी है। साथ ही सामाजिक प्रभाव का अध्ययन का काम भी पूरा कर लिया गया है। यही नहीं जमीन अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचना भी जारी हो गई है। भागलपुर और दरभंगा में अधिसूचना जारी होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.