पटना, अगस्त 1 -- Bihar Teacher Transfer: बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह एलान किया किया है। उन्होंने बताया कि इस समय सूबे के सरकारी विद्यालयों में 1.06 लाख अधिशेष (सरप्लस) शिक्षक हैं। इनमें 65413 अधिशेष शिक्षक सिर्फ पहली से पांचवीं कक्षा के प्राथमिक विद्यालयों में हैं। हालांकि, तीन जिलों अररिया, जमुई और पूर्णिया में शिक्षकों की कमी है। मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सूबे के 10 हजार सरकारी विद्यालयों के कैंपस में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहे हैं। इनके साथ-साथ सरकारी विद्यालयों के निकट के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी प्राथमिक शिक्षकों को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 बच्चों पर एक शिक्षक के निर्धारित मानक से अध...