चतरा, मार्च 24 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। बिहार के नालंदा जिले के हिलसा में अज्ञात अपराधियों ने मयूरहंड प्रखंड के पथरा गांव निवासी कुलदीप यादव (32 वर्ष) की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी है। उसका शव सोमवार को जैसे ही गांव पहुंचा परिवार वालों के चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक प्रभु यादव का पुत्र था और हिलसा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में पोकलेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि कुलदीप शनिवार शाम अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक आए अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली दाग दी। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस दुस्साहसिक वारदात से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही हत्या की खबर पैतृक गांव पथरा पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.